पेट दर्द का बहाना बनाकर युवती लापता, रिपोर्ट
मुरादाबाद, मई 4 -- कुन्दरकी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की मां ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने जा रही थी। उसी दौरान उसकी 20 वर्षीय पुत्री ने पेट दर्द की शिकायत करते हुए कुंदरकी जाकर दवाई लेने की बात कही। पहले तो परिजनों को लगा कि उनकी पुत्री दवाई लेने गई होगी। लेकिन देर शाम तक घर वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज इसी दौरान युवती के कपड़ों में एक पर्ची मिली, जिसमें बिल्सी के गांव रुधैना निवासी कृष्णा पुत्र सियाराम का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि युवक एक महिला के साथ मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.