पेट दर्द, खांसी व खुजली के बढ़े मरीज
गंगापार, मई 18 -- लगातार बढ़ रही तपिश का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए बहरिया सीएचसी पहुंचे। सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, खांसी, बुखार, दस्त, दाद और खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले। बहरिया सीएचसी ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। फार्मासिस्ट मानिक चंद ने बताया कि ढाई सौ मरीजों को दवा दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिमन्यु ने मरीजों को गर्मी से बचाव, साफ पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य: बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, डायरिया के मरीजों से पटे अस्पताल यह भी पढ़ें- 2246 मरीजों ने लिया चिकित्सकीय परामर्श यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ते ही शीतल पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.