नई दिल्ली, मार्च 20 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक झोलाछाप ग्रामीण चिकित्सक की करतूत से 25 साल की विवाहिता की मौत हो गई। आरोपी ने एक ग्रामीण दाई के साथ मिलकर विवाहिता का जबरन समय से पहले डिलिवरी करा दिया। घटना पीयर थाना क्षेत्र के बंगाही में बुधवार की रात की है। प्रसूता बंगाही निवासी बाबूलाल राम की 25 वर्षीया पुत्री रूबी देवी थी। ईश्वर की कृपा से नवजात सुरक्षित है। घटना के बाद झोलाछाप फरार है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। बयान लेने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजन ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रूबी के पेट में हल्का दर्द होने पर नूनफारा कैला निवासी झोलाछाप मनजीत राम को इलाज के लिए बुलाया गया। मनजीत और बगल की दाई ने जबरदस्ती पेट पर दबाव देकर प्रसव करा दिया। अधिक रक्तस्राव होने पर मनजी...