लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को और आधुनिक इलाज मिलेगा। पेट के चौथे स्टेज के कैंसर से पीड़ितों की सर्जरी हो सकेगी। नए साल से संस्थान में हाईपैक सर्जरी का तोहफा गंभीर मरीजों को मिल सकेगा। कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि अभी पेट के चौथे स्टेज के कैंसर पीड़ितों का ऑपरेशन कठिन होता है। खासतौर पर जब कैंसर पेट के कई अंगों में फैल चुका होता है। ऐसे मरीजों को नया जीवन देने के लिए सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में हाईपैक सर्जरी शुरू की जाएगी। डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि हाईपैक सर्जरी में कैंसर संक्रमित हिस्से को ऑपरेशन कर हटाया जाता है। फिर पेट में कैंसर वाले हिस्से में निश्चित तापमान में गर्म कीमोथेरेपी की उच्च खुराक पहुंचाई जाती है। कुछ समय बाद कीमोथेरेपी को बाहर निक...