पेट का जटिल ऑपरेशन कर महिला की बचाई जान
रामनगर, जून 18 -- रामनगर, संवाददाता। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक महिला की जान बचा ली। मोहान निवासी पुष्पा देवी पत्नी हरी दत्त लंबे समय से पेट दर्द से पीड़ित थीं और दर्द की दवाइयां खाकर काम चला रही थीं। गुरुवार को अचानक दर्द बढ़ने पर बेहद गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। अस्पताल के डॉ. संदीप सिंह पांगती ने बताया कि महिला की स्थिति इतनी नाजुक थी कि उसे रेफर करने पर भी जान का खतरा था। अत्यधिक संक्रमण के कारण अपेंडिक्स के साथ-साथ आंतें फटने की पूरी आशंका बनी हुई थी। महिला के पति दिव्यांग हैं और परिवार बेहद गरीब है। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए सर्जन डॉ. आकांक्षा वनकोटी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में ही तत्काल ऑपरेशन का फैसला लिया। डॉ. पांगती की मौजूदगी में पूरी टीम ने मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.