नई दिल्ली, मार्च 24 -- आज के समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण पेट और लीवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। गैस, एसिडिटी, कब्ज, फैटी लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं अब आम हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान दिया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। पटना के रामकृष्ण नगर स्थित कीवा मल्टीस्पेशलिटी एंड लिवर गैस्ट्रो गायनी सेंटर में एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों का इलाज उपलब्ध है। गैस्ट्रो और लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव राज बताते हैं कि अस्पताल में पेट, लीवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक तरीके से इलाज किया जाता है। यहां लैप्रोस्कोपी (कैमरा से ऑपरेशन) और एंडोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कई प्रकार की सर्जरी और जांच की जाती है। अस्पताल...