जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत किया है। इसे अंतरराष्ट्रीय संकट के समय जनता के हित में उठाया गया एक अत्यंत सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच प्रधानमंत्री का यह निर्णय आम जनता को राहत देने व आर्थिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी पहल है। सरकार द्वारा पेट्रोल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर व डीजल पर 10 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया जाना न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी है, बल्कि इससे परिवहन एवं लॉजिस्टिक क्षेत्र को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.