बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ने लगी है। आम जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खाद्य तथा पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ स्याल्दे कांग्रेस में आक्रोश अराजक पार्टियों की नीतियों से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। लोगों में भय का वातावरण बनने लगा है। बंगाल चुनाव के समय सरकारों ने रैलियां कर ...