कानपुर, मई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वैश्विक संकट के बीच चार दिन बाद फिर से पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई हैं। 87 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और 91 पैसे प्रति लीटर डीजल में बढ़ोतरी हुई है। अब पेट्रोल के दाम 98.10 रुपये और डीजल के दाम में 91.43 रुपये हो गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी दरें मंगलवार से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले 2.79 रुपये पेट्रोल और 3.01 रुपये डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो अभी दामों में और बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- आफत:पेट्रोल और डीजल के दाम पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल एचएसडी डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि दामों में बढ़ोतरी हो रही है पर पंप संचालकों का कमीशन नहीं बढ़ रहा है। इससे उन लोगों का नुक...