नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Petrol Diesel Price Today: सरकारी ऑयल कंपनियों ने आज रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने पुरानी कीमतों को बरकरार रखा है। बता दें, 1 अप्रैल को Shell India ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल के रेट में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। यह भी पढ़ें- सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरावैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हैं कच्चे तेल के रेट मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों में पर देखने को मिल रहा है। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुई है। इसी रास्ते से दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। लेकिन अब यह बाधित होने के बाद कच्चे तेल के रेट में जोरदार इजाफा देखने क...