नई दिल्ली, मई 23 -- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर से घट गए हैं। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 6.80 रुपये की कटौती की। इस कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 402.78 रुपये हो गई है।15 दिन में 11 रुपये की राहत यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब सरकार ने ईंधन की कीमतें कम की हैं। पिछले हफ्ते, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 रुपये कम की गई थीं। इस तरह, पाकिस्तान के आम लोगों को 15 दिन के भीतर पेट्रोल पर 11 रुपये और डीजल पर 11.80 रुपये की राहत मिली है। पेट्रोल का इस्तेमाल निजी परिवहन, छोटे वाहनों, रिक्शों और दोपहिया वाहनों में होता है। इसका सीधा असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है। वहीं, हाई-स्पी...