नई दिल्ली, मार्च 26 -- Petrol-diesel Price: ईरान-अमेरिका युद्ध का सीधा असर अब भारतीय आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। पेट्रोल-डीजल बेचने वाली देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमतों में 5.30 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर का उछाल आया है। आपको बता दें कि ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के लगभग बंद हो जाने और अमेरिका व ईरान द्वारा एनर्जी से जुड़ी जगहों पर हमले करने से ग्लोबल सप्लाई में रुकावट आ गई है। पेट्रोल-डीजल की कमी की चिंताओं के बीच भारत के कई राज्यों में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ रहे हैं। वहीं,LPG संकट के कारण भी फिलिंग स्टेशनों और डिपो के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं। देश के टियर-1 शहरों में हैदराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.