मोतिहारी, मई 20 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेट्रोल - डीजल का रेट फिर बढ़ गया है। पांच दिनों में दूसरी बार रेट में इजाफा हुआ है। पेट्रोल - डीजल के रेट में वृद्धि से ग्राहकों पर फिर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके लगातार बढ़ रहे दाम से महंगाई और बेकाबू होगी। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। माल ढुलाई व यात्री किराए बढ़ने के आसार : पेट्रोल - डीजल की कीमतों में वृद्धि से माल ढुलाई भाड़ा बढ़ने पर खाद्य सामग्री से लेकर अन्य किराना सामान और महंगे होंगे। खाने पीने की सभी वस्तुओं पर महंगाई की मार पड़ेगी। यात्री किराए में वृद्धि होने पर इसका सीधा प्रभाव यात्रियों पर पड़ेगा। एक तो पहले से लोग महंगाई से जूझ रहे थे। फिर पेट्रोल - डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आशियाना का सपना और महंगा साबित होगा। निर्माण सामग्रियों के भाव और...