बरेली, मार्च 6 -- बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग में तीन लोग झुलस गए जिनमें से एक मासूम की मौत हो गई। दंपति का इलाज चल रहा है। गांव नवाबपुरा के लालजीत बुधवार को अपनी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाल रहे थे। वहीं पास में गैस चूल्हे पर उनकी पत्नी सुमन खाना बना रही थी उनकी ढाई साल की बेटी नित्या पास बैठी थी। टंकी से पाइप खींचते समय झटके में पेट्रोल चूल्हे पर जा गिरा और आग लग गई। इसी दौरान बोतल में रखा पेट्रोल भी हड़बड़ाहट में गिर गया। आग से मासूम बच्ची को बचाते समय दंपति भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को विसौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम मासूम बच्ची की मौत हो गई। दंपति का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...