आजमगढ़, अगस्त 5 -- सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास सोमवार रात पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में आग लगने से चालक-खलासी समेत तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा अनियंत्रित टैंकर के सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराने के कारण हुआ। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। मृतकों में दो महराजगंज और एक आजमगढ़ का निवासी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर गांव के पास स्थित पेट्रोलपंप पर काम करते थे। वह पेट्रोल और डीजल लेने के लिए देवरिया जनपद के बैतालपुर स्थित तेल डिपो गए थे। यह भी पढ़ें- बिजली के पोल से टकराकर पलटे पेट्रोल लदे टैंकर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह महराजगंज जिले के फरेंदा...