बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। धामपुर-नगीना रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेट्रोल से भरे एक टैंकर का टायर फटने के बाद उसमें से तेल का रिसाव शुरू हो गया। समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और संभावित आगजनी की घटना को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पौने 11 बजे अग्निशमन केंद्र धामपुर को सूचना मिली कि ग्राम मिलक जहांगीराबाद मोड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 65 जेटी 9984 का टायर फट गया है और उसमें भरा पेट्रोल तेजी से रिसाव कर रहा है। पेट्रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री के कारण मौके पर खतरा बढ़ गया था।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि टैंकर से लगातार पेट्रोल बह रहा है। फायर कर्मियों ने बिना देर किए मोटर फायर इंजन के जरिए फोम की पंपिंग शुरू कर दी, ज...