मोतिहारी, अप्रैल 19 -- सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के खरिहनिया गांव में 17 अप्रैल की देर संध्या एक युवक पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाने के मामले में अबतक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी है। पुलिस घटना के कारणों तक पहुंचने में जुटी है। लेकिन अब तक पीड़ित युवक द्वारा घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दिए जाने से मामला पेचीदा हो गया है। इधर, पीड़ित युवक मो. शहजाद के पिता अब्दुल अजीद ने अज्ञात के विरूद्ध थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करायी है। हालांकि इसमें भी घटना का कोई कारण नहीं दिया गया है। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र को मोतिहारी के डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। शनिवार की रात्रि ही उसे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुयी है।इधर, थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि पीड़...