जमशेदपुर, मई 15 -- पटमदा : देशभर में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को लेकर बनी अस्थिर स्थिति का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखने लगा है। पटमदा प्रखंड में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल की किल्लत के बीच कुछ दुकानदारों ने आपदा को कमाई का जरिया बना लिया है। ऐसी सूचना है कि क्षेत्र के कई चौक-चौराहों पर बोतल और जार में पेट्रोल खुलेआम 120 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है।

पेट्रोल पंपों का निरीक्षण इधर, कालाबाजारी की आशंका पर शुक्रवार को अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के निर्देश पर अंचल निरीक्षक अजय कुमार मुंडा के नेतृत्व में चौकीदारों ने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर लंबी कतारें दिखी। कई पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। कहीं बाइक चालकों को 100 से 200 रुपये तक और कार चालकों ...