वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 28 -- पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर या फिर इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। यूपी के गोरखपुर में विभिन्न कंपनियों के शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्टॉक खत्म हो चुका है। कुछ पार्ट के चीन से आयात होने के चलते रुपये जमा करने के बाद भी डीलरों को स्कूटर की डिलिवरी नहीं हो रही है। अमूमन हर महीने 250 से 300 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री होती है लेकिन पेट्रोल के किल्लत के बीच पिछले 10 दिनों में 250 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक गए हैं। गुरुंग चौराहे से लेकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी तक तीन प्रमुख ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम है। सभी शोरूम में खरीदारों को निराशा ही मिल रही है। डीपी मोटर्स के एमडी नितिन मातनहेलिया का कहना है कि दो प्रमुख ब्रांड के इ...