चक्रधरपुर, मई 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में कुल पांच पेट्रोल पंप हैं। लेकिन किसी पेट्रोल पंप में डीजल नहीं तो किसी में पेट्रोल नहीं है। इससे सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोग गैलन लेकर कतार में तेल भरवा रहे हैं। पिछले कई दिनों से चक्रधरपुर में यह परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह कई पेट्रोल पंप में डीजल नहीं, तो किसी में पेट्रोल नहीं था। इससे वाहन चालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रधरपुर भगत सिंह चौक के समीप स्थित पंप में डीजल मिल रहा था, लेकिन पेट्रोल नहीं। यह भी पढ़ें- पलामू के ग्रामीण क्षेत्र में इंधन की किल्लत से चरमरा रही है परिवहन व्यवस्था वही हाल एचपी पेट्रोल पंप में भी था। वहां पर पेट्रोल मिल रहा था, लेकिन डीजल नहीं। यही हाल सोनुवा में भी रहा। सोनुवा ...