बोकारो, मई 26 -- बोकारो में पेट्रोल व डीजल की कीमतों व बढ़ती महंगाई का असर परिवहन व्यवस्था पर दिखने लगा है। सोमवार को तेल कंपनियों की ओर से तेल की कीमतें करीब 3 रूपए तक बढ़ोत्तरी कर दी है। डीजल में जहां 3.37 बढ़ाया गया वहीं पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 2.66 पैसा बढ़ा। तेल की कीमत बढ़ने के बाद प्लेन पेट्रोल की बोकारो में कीमत प्रति लीटर 105.62 रूपए रहा। जबकि प्लेन डीजल की कीमत 100.77 रू,एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 114.52 रू,डीजल ग्रीन 106.27 रूपए रहा। इसके साथ ही यात्री किराए में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिससे यात्रियों को अब ऑटो सहित कार व अन्य यात्री वाहनों में अधिक वहन करना पड़ रहा है। जबकि बसों में फिलहाल किराया नहीं बढ़ाया है। बस एजेंट धरनी दुबे ने कहा कि परिचालन पर असर पड़ रहा है, लेकिन बस संचालक प्रशासन के साथ बैठक के बाद ही कोई निर्णय...