समस्तीपुर, मार्च 31 -- कल्याणपुर । क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंप पर विगत दो दिन से तेल की आपूर्ति ठप रहने के कारण पेट्रोल पंप पर तेल नहीं है का बोर्ड भी लगा दिया गया है। वहीं कई जगहों पर पेट्रोल पंप का गेट तक बंद कर दिया गया है जिसके कारण वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को उठानी पड़ रही है। मिर्जापुर पंप के समीप मुजफ्फरपुर के आशुतोष कुमार, हायाघाट के मोहम्मद कलाम एवं एवं दरभंगा के राकेश कुमार आदि ने बताया कि पेट्रोल लेने के लिए जब पेट्रोल पंप पर गए तो पेट्रोल नहीं होने का बोर्ड लगा रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...