हाजीपुर, सितम्बर 1 -- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वैशाली के तत्वावधान में स्काउट भवन हाजीपुर में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय पेट्रोल लीडर सेमिनार का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। सेमिनार में जिले के 171 विद्यालयों के चयनित स्काउट एवं गाइड पेट्रोल लीडरों ने भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और सेवा भाव का विकास करना रहा। चार दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पेट्रोल लीडर सेमिनार सह प्रशिक्षण में दी गई आपदा की जानकारीसमापन सत्र समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक निशि चंद्रवंशी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, स्वावलंबन, राष्...