बदायूं, जून 17 -- बदायूं, संवाददाता। पेट्रोल लाने से मना करने पर एक किशोर के साथ मारपीट करने, घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरा निवासी फूलन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जून की दोपहर गांव के नन्हे उर्फ भगवान दास और उसके पुत्र विकास ने उनके 15 वर्षीय पुत्र विशाल को पेट्रोल लाने के लिए कहा था। विशाल के मना करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर में यह भी कहा गया कि आरोपी गांव में परचून की दुकान चलाते हैं और पेट्रोल व शराब की बिक्री करते हैं। पुलिस ने...