नई दिल्ली, जून 1 -- भारत सरकार ने देश के एनर्जी सेक्टर में एक बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के नए मानकों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की नई नीति के तहत अब देश में E22, E25, E27 और E30 ईंधनों के नियम नोटिफाई कर दिए गए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले समय में आपको पेट्रोल पंपों पर ऐसा ईंधन मिलेगा जिसमें 22 से लेकर 30 पर्सेंट तक एथेनॉल मिक्स होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ग्रीन एनर्जी मिशन के तहत उठाए गए इस कदम का मुख्य उद्देश्य भारत के भारी-भरकम कच्चे तेल के आयात बिल को कम करना। यह भी पढ़ें- इस महीने आने वाली हैं ये 5 धांसू कारें, लिस्ट में टाटा की इस SUV का नया वर्जन भीगेम-चेंजर साबित हो रहा प्रोग्राम भारत का यह एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम देश के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है। इस ग्रीन ट्रांजिशन की बदौलत भ...