प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद । कंधई थाना क्षेत्र के इटवा चौराहे पर रात करीब 11:45 बजे पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बुलाने के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कड़ा और लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी नागेंद्र पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पहले दीपक सिंह के साथ मिलकर काम करता था। कुछ दिन पहले साझा व्यवसाय बंद हो गया था। 26/27 मई की रात थाना क्षेत्र के रखहा गांव निवासी दीपक सिंह, अजय सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति इटवा चौराहे पर आए। उन्होंने बाइक का पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर बुलाया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर दिया तो बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने ...