रांची, जनवरी 29 -- रांची। डोरंडा फिरदौस नगर निवासी अमन अंसारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना में अमन और उसके दोस्त को गंभीर चोट भी लगी है। आरोप याहया, बाबू, हंजू उर्फ हंजला समेत अन्य पर लगा है। अमन ने तीनों के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अमन ने बताया कि वह मंगलवार की रात मेकॉन पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर और उनके दोस्त अयान पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर में काफी चोट लगी। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...