बाराबंकी, जून 13 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक युवक ने तीन लोगों पर हमला करने और उसकी बाइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। असंद्रा थाना क्षेत्र के सुसवाई गांव निवासी इस्लाम 11 जून की सुबह मोटरसाइकिल से गडरियन पुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान लाइन और पहले तेल भराने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल भराने के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का आरोप विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पीड़ित के मुताबिक सनौली गांव निवासी सोनू, माता बक्स और नन्हें ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट क...