पेट्रोल भरवाने जाते वक्त ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बस्ती, जून 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा तिराहे के पास गुरुवार की सुबह करीब पौने छह बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई। मौके पर पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने घायल प्रियांशु कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रुधौली थानाक्षेत्र के मझौआ कला प्रथम निवासी प्रियांशु कन्नौजिया (16) और नगर थानाक्षेत्र के खुटहन निवासी हिमांशु यादव (19) पुत्र रमेश यादव, एक ही बाइक से वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सरैया स्थित अपने-अपने ननिहाल आए थे। दोनों रातभर ननिहाल में रूके। गुरुवार की सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.