लखीमपुरखीरी, जून 18 -- कोतवाली सदर क्षेत्र की नायरा पेट्रोल पंप रवही पर मंगलवार की रात पेट्रोल भरवाने को लेकर कुछ युवकों का सेल्समैन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो उनमें मारपीट हुई। युवकों ने सेल्समैन के पेट में चाकू मार जख्मी कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली के गांव रवही निवासी बालकराम ने बताया कि उनका बेटा राहुल रवही स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार को पेट्रोल भरवाने को लेकर राहुल की दीपक और युवराज से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दीपक ने फोन कर अपने भाई शिवम, आशुतोष, शिवशंकर निवासी बिलहरी कीरतपुर को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर राहुल और शिवांशु के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौर...