साहिबगंज, मई 18 -- साहिबगंज। पेट्रोल बचाओ अभियान के तहत जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव सोमवार को अनोखे अंदाज में नजर आए। वे शोभनपुर भट्ठा स्थित अपने आवास से साहिबगंज प्रखंड कार्यालय तक घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों में दिखाई देने वाले जनप्रतिनिधि का यह अलग अंदाज लोगों के बीच आकर्षण व चर्चा का केंद्र बना रहा। उपाध्यक्ष ने इसे इंधन संरक्षण, पर्यावरण जागरुकता व पारंपरिक ग्रामीण जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला संदेश बताया। रास्ते भर लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं और कई लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। यह भी पढ़ें- निजी गाड़ी छोड़ ई रिक्शा से जिला परिषद पहुंचे गंगाधर पांडेय जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पेट्र...