पेट्रोल बचाओ अभियान में ट्रेन से जमुई गए भाजपा अध्यक्ष
पटना, मई 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार भाजपा के नेताओं की ओर से पेट्रोल बचाओ अभियान जारी है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पटना से जमुई ट्रेन से गए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन संकट को देखते हुए देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद पटना से जमुई तक ट्रेन से सफर किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील की। साथ ही स्वदेशी और संसाधनों के संरक्षण को समय की जरूरत बताया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: पीएम मोदी की अपील को जन-जन तक पहुंचा रही भाजपा विपक्ष के भाजपा नेताओं की यात्रा और कार्यक्रमों को लेकर उठाए सवाल पर कहा कि उनके पास जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कुछ नहीं बचा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.