गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने के साथ जिले में जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ने लगी है। जिला पूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि कैंपियरगंज में पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को टीम को सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए भेजा। टीम ने कैंपियरगंज में एक आटा चक्की सहित चार जगहों पर छापेमारी की। मौके पर जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं मिली। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि टीम ने चार जगहों पर छापेमारी की, लेकिल जमाखोरी और कालाबाजारी करते हुए कोईं नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...