रुडकी, मार्च 17 -- आदर्शनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कथित रूप से गुस्से में पेट्रोल पी लिया। इससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...