गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सोहना स्थित गांव खत्रिका में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुंबई-मनमाड-बिजवासन पेट्रोलियम पाइपलाइन के पास भीषण आग लग गई। हालांकि, कुछ ही देर में साफ हो गया कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा आयोजित लेवल-तीन ऑफ-साइट मॉक-ड्रिल थी। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पाइपलाइन फटने और तेल रिसाव जैसी आपातकालीन स्थितियों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना था। खुदाई के दौरान पाइपलाइन डैमेज और आग का तांडव दोपहर 12:30 बजे मॉक-ड्रिल के परिदृश्य के तहत दिखाया गया कि एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, जिससे गलती से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) का भारी रिसाव होने लगा और पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.