मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर मार्ग स्थित पनियरा पेट्रोल पम्प से 25 अप्रैल को वर्दीधारी द्वारा चौकीदार की मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। लेकिन उसकी तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सरायलखंसी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर पनियरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से एक वर्दीधारी का मोबाइल चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। सरायलखंसी पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपए उड़ाए लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर...