पेट्रोल पम्प साझेदार ने ब्लाक प्रमुख पति के 61 लाख हड़पे, मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 20 -- नवाबगंज। ब्लाक प्रमुख पति को एक पूर्व फौजी ने अपने पेट्रोल पम्प में साझेदार बनाने के बाद उनके 61 लाख रुपये हड़प लिए। घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर ब्लाक प्रमुख पति की ओर से पूर्व फौजी समेत दो लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।मुझैना जागीर गांव के पूर्व फौजी मोहन स्वरूप के नाम लाईखेड़ा गांव में पेट्रोल पम्प का लाइसेंस था। पेट्रोल पंप बनवाने और चलाने के लिए रुपयों की व्यवस्था न होने पर उसने पंडरा गांव निवासी ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार के पति अनुज कुमार गंगवार को वर्ष 2025 में अपना साझेदार बना लिया था। अनुज का आरोप है कि साझेदारी के अनुसार पेट्रोल पंप बनवाने में मोहन स्वरूप को 51 प्रतिशत और उन्हें 49 प्रतिशत रुपए लगाने थे, उसी के अनुपात में अप्रैल से मार्च तक के लाभ-हानि का बंटवारा होना था। अनुज का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.