गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी के बीच पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि ग्राम भट्टा परेड सरकार निवासी रामसबूरे मिश्रा पुत्र रामखेलवान मिश्रा अपने मित्र रामानन्द मिश्रा के साथ 26 तारीख को विजय कृष्ण पाण्डेय पेट्रोल पम्प राजेन्द्र नाथ लहाड़ी चौराहे पर डीजल लेने डिब्बा लेकर गए थे । उनका आरोप है कि वह लाईन में खड़े थे, पेट्रोल पम्प वाले बड़े केन वालों को डीजल दे रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि हम लोग छोटा डिब्बा वाले हैं, 5 लीटर हम लोग को भी दे दो। इतने में एक पेट्रोल पम्प का कर्मचारी अभद्रता करने लगा।जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.