बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर कतार तोड़कर पहले पेट्रोल भरवाने की जिद को लेकर दबंगों ने सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने सेल्समैन को जमीन पर पटककर पीटा, गला दबाया और उसके गाल को दांत से काट लिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित विनोद कुमार उर्फ कुर्मी (43) निवासी ग्राम गंगाडिहवा नगर क्षेत्र के शारदा फिलिंग स्टेशन बिजलीपुर पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- दुकानदार की ठेली तोड़ने और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट उनके अनुसार 25 मार्च 2026 की रात करीब नौ बजे पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान कोत...