बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर अधिक तेल की मांग को लेकर पिटाई का मामला सामने आया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बिच्छिया मिश्र निवासी राहुल मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि वे मंगलवार की सुबह नरायनपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल-डीजल दे रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी ज्यादा तेल मांगने लगे। जब उन्होंने अधिक तेल देने से मना कर दिया तो वे भड़क गए। एक राय होकर विपक्षी उनके घर में घुस आए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ परसरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल वर्मा निवासी नेवादा थाना पैकोलिया, आयुष वर्मा, विद्याराम वर्मा, अखिलेश प्रसाद निवासीगण नेवादा थाना छपिया जिला गोंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना...