फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- शिकोहाबाद। पुलिस ने पेट्रोल पम्प निर्माण कार्य स्थल सामान की चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोर के पास से चोरी किया सामान बरामद किया है। चोर ने मैनपुरी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के निर्माण कार्य स्थल से 2 लोहे की एल्वो, 2 लोहे के फ्लंच, 1 फवडा, कन्नी वसूली, लोहे की एंगल का टुकडा आदि को चुरा लिया। पंप स्वामी ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी चोर बॉबी सागर पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी कौरारा बुर्जुग थाना जसराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...