बाराबंकी, अप्रैल 16 -- रामनगर। थाना क्षेत्र में स्थित ओम सांई फिलिंग स्टेशन दलसराय पर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर नौ लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है। ओम सांई फिलिंग स्टेशन दलसराय पेट्रोल पम्प के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआ पट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ ने 13 अप्रैल की रात को चोर द्वारा स्टोर रूम से तिजोरी सहित 10 लाख नकदी चोरी किए जाने की तहरीर थाना रामनगर में दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।स्वाट, सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मोनू वि...