गंगापार, अप्रैल 19 -- रविवार दोपहर बारह बजे के लगभग पसना गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से कुछ दूर रहे सरसों के डंठल में उठती आग देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मेजा खास से पहुंचा अग्निशमन दल जल रही आग पर पानी डाल किसी तरह आग पर काबू पा लिया। पसना गांव के रामदास ने बताया कि यह संयोग रहा कि आग की घटना के समय तेज हवा नहीं चल रही थी, वरना खेत में जल रही आग पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी। पाठा के अधिकांश गांवों के लोग सुबह शाम अपने खेतों में रही फसलों के अनावश्यक कूड़े का जला देते हैं, जब आग बेकाबू हो जाती है तो आग बुझाने के लिए फायर दस्ते को बुला लेते हैं। यह भी पढ़ें- 2023 में कचरे के ढेर में आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन की हो गई थी मौत इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...