पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट, वीडियो वायरल
अमरोहा, मई 13 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद पैसे मांगने को लेकर कुछ युवकों का सेल्समैन से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.