गिरडीह, अप्रैल 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी श्वेता कुमारी की अगुवाई में क्षेत्र विभिन्न पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने व आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखे जाने की बात कही गई। रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। नकदी लेन-देन के दौरान सतर्क रहने और कर्मचारियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही गई। मौके पर सरयू महथा, धर्मेंद्र सिंह, किशोरी राय, मुन्ना तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.