लखनऊ, दिसम्बर 18 -- उतरेटिया में शहीदपथ सर्विस लेन पर गुरुवार पेट्रोल पंप मालिक की चलती कार में शार्ट सर्किट से एकाएक आग लग गई। चालक ने किसी तरह गाड़ी रोकी। आनन फानन बाहर निकलकर खुद को बचाया। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। तेलीबाग निवासी खुर्रम आसिफ पेट्रोल पंप संचालक हैं। गुरुवार सुबह चालक कलीम उनके बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इस बीच एकाएक कार के अगले हिस्से में बोनट के पास धुआं और आग की लपटें निकलती देख चालक ने आनन फानन गाड़ी रोकी। किसी तरह बाहर निकला। तबतक आग की लपटें विकराल हो चुकी थी। सड़क पर वाहनों का आवागमन रुक गया। लोगों ने दमकल को सूचना दी। पीजीआई फायर स्टेशन से एक दमकल लेकर कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। इस बीच कार मालिक खुर्रम आसिफ भी पहुंच गए। हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.