अमरोहा, जून 1 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव नरथो निवासी युवक के साथ पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद गांव में मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नरथो निवासी मोहम्मद नकी शनिवार शाम गांव हरियाना स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर खड़ा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के शाहनवाज, शाने आलम तथा उनके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकाते हुए गांव में सबक सिखाने की बात कही और वहां से चले गए। उसी रात गांव पहुंचने पर शाहनवाज, शाने आलम, नहीम, अनीस, तौसीफ, मेहराजुल तथा असलम ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में मोहम्मद नकी घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी ...