लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- डीजल व पेट्रोल के लिए पेट्रोल पम्पों पर भीड़ उमड़ रही है। धौरहरा कस्बे के एक पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने पहुंचे किसानों और पंपकर्मियों का विवाद चलाया। किसानों का आरोप है कि पुलिस पर लाठी भांजकर उनको हटाया। किसानों का कहना है कि लाइन में लगकर लोग डीजल पेट्रोल ले रहे थे। इस बीच किसी बात पर कहासुनी के बाद पेट्रोल पम्प की लाइटों को बंद कराकर लाठियां चलाई गईं। धौरहरा कस्बे के विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन पर डीजल व पेट्रोल पहुंचने की सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान डीजल-पेट्रोल लेने पहुंच गए। धीरे-धीरे मेन हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- डीजल के संकट से निजी बसों पर भी असर, पहिए थमने का डर इससे जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां हंगामा होने लगा। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियं...