उरई, फरवरी 17 -- जालौन। नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं का टोटा है। पेट्रोल पंप पर हवा, शुद्ध व शीतल पेयजल, रेडियटर पानी, स्वच्छ प्रसाधन, टेलीफोन व प्रथम चिकित्सा सुविधाएं रहनी चाहिए। जनता को मिलने वाली सुविधाओं का पेट्रोल पंपों पर टोटा है। पूर्व में डीएम ने तहसील मुख्यालय के खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों को सुविधाएं चेक करने निर्देष दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग तो कर ली गई। लेकिन जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश पेट्रोल पंप पर वाहनों के लिए हवा उपलब्ध नहीं है। शिकायत पेटिका गायब है। उपभोक्ता के लिए बने शौचालय साफ सुथरे नहीं रहते हैं। नगर के लोगों ने पेट्रोल पंपों पर सुविधाएं उपलब्घ कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.