चाईबासा, जुलाई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले के सभी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। इसके अभाव में लाइसेंस नवीनीकरण नहीं करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आशय का निर्णय मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 16 नेक नागरिकों (गुड समैरिटन) को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में बगैर हेलमेट के पेट्रोल पंपों से नहीं मिलेगा तेल बैठक में जिला ...